सुवासरा: सुवासरा में ढाबे के सामने ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को मारी टक्कर, मामला दर्ज
सुवासरा फॉरेन रोड पर ढाबे के सामने लापरवाही पूर्वक तेज गति से चलते हुए ट्रक चालक द्वारा बाइक पति पत्नी को टक्कर मार दी,इस टक्कर से पति-पत्नी दोनों घायल हो गए । इस घटना को लेकर फरियादी श्याम सिंह द्वारा अज्ञात ट्रँक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया ।वही इस घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज किया और घटना की पुलिस जानकारी मे जुटी, अज्ञात ट्रंक चालक की तलाश जारी