कैराना: कैराना में विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत नारी शक्ति दीवार और मानव श्रृंखला का आयोजन
Kairana, Shamli | Apr 16, 2026 कैराना नगर में स्थित विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन एवं उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुपालन में मिशन शक्ति एवं नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 प्रचार अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में नारी शक्ति दीवार, मानव श्रृंखला एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।