महाराजगंज: कुबना नैय्या नाला के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में पलटी, चालक को आई मामूली चोटें
22 जून सोमवार की दोपहर 12:00 बजे के आसपास हाईवे मार्ग से जा रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित खाई मे जाकर पलट गया। चालक को मामूली रूप से चोट आई है। बड़ी दुर्घटना होने से बाल बाल बच गई। ट्रैक्टर यदि और नीचे चला जाता तो एक बड़ी खाई मे जाकर बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।