सुल्तानपुर: सुल्तानपुर में मंत्री नंदी ने अखिलेश पर कसा तंज, बोले- चहेतों को ठेके देकर अपनी तिजोरी पार्टी फंड के नाम पर रहे भरते
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह आज सुलतानपुर पहुंच रहे। उससे पहले बीती रात तैयारियों का जायजा लेने उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल सुल्तानपुर पहुंचे। अखिलेश को भेजे गए CBI के सम्मन पर कहा इनके समय 100 करोड़ की सड़क हो तो यह 200 करोड़ 500 करोड़ का डीपीआर बनाकर अपने कार्यकर्ताओं अपने चहेतों को काम देकर अपनी तिजोरी पार्टी फंड के नाम पर भरते रहे हैं।