सुल्तानपुर: सुलतानपुर: पान-चाय की दुकान के छप्पर व स्कूटी में लगाया दबंगों ने आग, कुड़वार के कस्बे स्थित अलीगंज रोड की घटना
कुड़वार कस्बे में अलीगंज रोड पर बीती रात अज्ञात दबंगों ने पान की गुमटी, बगल चाय की दुकान के छप्पर व थोड़ी दूर पर खड़ी स्कूटी में आग लगा दी।आधी रात में जब तक लोगों को आग लगने की जानकारी हुई तब तक सब जलकर राख हो चुका था। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।