सुल्तानपुर: लखनऊ-बलिया हाइवे पर राघवपुर शुक्ल के पास पेट्रोल पंप से 3 नकाबपोश बदमाशों ने लूटे 2.15 लाख रुपए
केएनआई के सेवानिवृत प्राचार्य सुशील सिंह के बेटे दिव्यांशु सिंह निवासी गोमतीनगर, कोतवाली नगर का जयसिंहपुर में राघवपुर शुक्ल के पास रॉयल पेट्रोलियम के नाम से पेट्रोल पंप है। जहां से नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर 2.15 लाख रुपए की लूट की है। एसपी ने बताया कि जयसिंहपुर पुलिस के साथ स्वॉट टीम मामले में जांच कर रही है।