पिपरिया प्रखंड के 3 बूथ ऐसे थे जहां मतदाताओं ने वोट का बहिष्कार किया और एक भी वोट नहीं डाला गया.शुक्रवार के अपराह्न 4 बजे प्राप्त जानकारी के मुताबिक बूथ संख्या 1 उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिपरिया डीह बायें भाग, बूथ संख्या 2 उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिपरिया डीह दाएं भाग तथा बूथ संख्या 5 प्राथमिक विद्यालय कन्हरपुर में मतदाताओं ने वोट का बहिष्कार किया.