जशपुर: जशपुर ने बनाया विश्व रिकॉर्ड: एक दिन में 2 लाख से अधिक सीडबॉल का प्रसार, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुआ नाम दर्ज
पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने की दिशा में जशपुर वनमण्डल ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से अधिक सीडबॉल का रोपण एवं प्रसार कर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। इस उपलब्धि के लिए बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जशपुर वनमण्डल को आधिकारिक प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।