मदनपुर: मथान बीघा गांव में श्री रुद्र महायज्ञ व शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकली भव्य कलश शोभायात्रा
औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड के चेई नवादा पंचायत की मथान बिघा गांव में श्री रुद्र महायज्ञ सह शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकली। उप मुखिया उमेश कुमार सिंह ने मंगलवार की सुबह 9:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि हजारों महिला व पुरुष सिर पर कलश लिए शोभायात्रा में शामिल हुए। गाजे बाजे के साथ यज्ञ मंडप से निकली शोभायात्रा विभिन्न मार्गो