मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने ट्रेन में यात्रियों को जहर खुरानी के माध्यम से लूटने वाले दो जहर खुरानों को गिरफ्तार कर लिया है। विधिक कार्रवाई कर दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने जेल भेज दिया। जीआरपी पुलिस की ओर से जानकारी दी गई की जहर खुरान ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाते थे और उनको लूटते थे। यह जानकारी बुधवार की दोपहर 3:00 बजे दी गई