बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के जमरौली गांव के रहने वाले 65 वर्षीय बृजपाल पुत्र हरनाम व उनकी पत्नी सुनीता उझानी दवा लेने जा रहे थे । तभी पुरानी रंजिश के चलते 5 लोगों ने उन्हें थाना उझानी क्षेत्र के रौली - जमरौली गांव के पास लाठी - डंडा मारकर घायल कर दिया। घायलों ने मारपीट करने वालों की पुलिस से शिकायत की है।