सतना जिले के थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने एक राय होकर डकैती के उद्देश्य से ढाबे में घुसकर मारपीट करने और नगदी लूटने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।पुलिस के अनुसार, 28 जून 2026 को लोहरौरा निवासी 30 ढाबा कर्मी की शिकायत पर थाने मे मामला दर्ज हुआ था।