सोहागपुर: कोतवाली थाना क्षेत्र के इंदिरा चौक में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
शहडोल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा चौक में दो पक्षों के बीच बीती रात्रि विवाद हुआ है,जिसके बाद जमकर मारपीट हुई है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में गुरुवार को लगभग 7:15 बजे वायरल हुआ है,बताया गया कि नशे की हालत में तीन युवकों के द्वारा दुकानदार के साथ मारपीट की गई है,सबसे ज्यादा व्यस्त रहने वाले चौक पर पुलिस नही थी।