सुपौल: जिला अतिथि गृह के पास भीषण सड़क हादसा, अज्ञात स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को टक्कर मारी, एक की मौत, एक घायल
Supaul, Supaul | May 3, 2026 सुपौल नगर परिषद क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। जिला अतिथि गृह के समीप अज्ञात स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गौरवगढ़ वार्ड नंबर 4 निवासी मनोज राम का 18 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार अपने चाचा शुक्कन राम के 14 वर्षीय पुत्