चकिया: पुरानाडीह में सरकारी भूमि से वर्षों पुराना अतिक्रमण हटाया, भूमिहीनों को पट्टा देने के निर्देश
चकिया के पुरानाडीह ग्राम सभा में आज सोमवार शाम 04 बजे को तहसील प्रशासन ने सरकारी भूमि पर वर्षों से किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। एसडीएम विकास मित्तल व तहसीलदार देवेंद्र कुमार ने पुलिस व राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर भूमि को कब्जामुक्त कराया। अधिकारियों ने खाली कराई गई भूमि पर पात्र भूमिहीनों को ग्राम प्रधान को पट्टा देने के निर्देश दिए।