ऊंचाहार: ऊँचाहार देहात ग्राम पंचायत में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
प्रदेश की योगी सरकार द्वारा मिशन शक्ति के पांचवे फेज के दूसरे चरण की शुरूआत की जा चुकी है।इसी क्रम में सोमवार की शाम, ऊँचाहार देहात ग्राम पंचायत के नरवापार में महिला आरक्षी गुड्डी देवी ने, महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी।मिशन शक्ति केंद्र के प्रभारी सियाराम राजपूत ने साइबर अपराध से बचने आदि के सम्बंध में जागरूक किया।