बरेली: फेक न्यूज़ पर पुलिस का डिजिटल वार, बरेली में उतरे 'डिजिटल सिपाही', अफवाह फैलाने वालों की अब खैर नहीं
बरेली में सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने अब डिजिटल मोर्चा खोल दिया है। फेक न्यूज़, साइबर ठगी और भ्रामक खबरों से निपटने के लिए बरेली पुलिस ने ‘डिजिटल सिपाही’ मैदान में उतार दिए हैं। बरेली पुलिस लाइन स्थित रविन्द्रालय में बुधवार को बरेली जोन के एडीजी रमित शर्मा ने डिजिटल वॉलंटियर्स के साथ बैठक कर दो टूक कहा—अब फर्जी खबरें बर्दाश्त नहीं हों