राजगीर: राजगीर में टमटम चालक यूनियन का चुनाव, मनोज कुमार फिर बने अध्यक्ष
राजगीर के संस्कार सेवा सदन में अनुमंडल प्रशासन की देखरेख में टमटम चालक यूनियन का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में गुरुवार की शाम 4:30 बजे के करीब संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता मनोज कुमार ने 307 वोट पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पप्पू यादव को 154 वोट से हराकर दोबारा जीत हासिल की।उपाध्यक्ष पद पर शिवालक यादव ने 231 वोट पाकर श्याम देव राजवंशी को 222 वोट से मात दी