दरभंगा: दरभंगा जिलाधिकारी ने दिल्ली मोड़ आरओबी निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
दरभंगा जिलाधिकारी कौशल कुमार द्वारा दिल्ली मोड़ आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित एजेंसियों एवं अभियंताओं को निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। यह जानकारी बुधवार की शाम 5 बजे दी गई।