फतेहपुर: हसवा में मुहर्रम पर्व पर मुस्लिम समुदाय ने पलग निकालकर मनाया, फोर्स रही मुस्तैद, पलंग जुलूस हसवा कस्बे में घूमा
फतेहपुर जिले के हसवा कस्बे में सातवीं पंलग का जूलूस लाल हाते से शुरू होकर हरा हाता से निकलता हुआ, फिर चौगलिया से होकर बाजार पंलग का जूलूस पहूंचा। बाजार में पहूंच कर जंजीर और कमा का मातम हुआ। जूलूस के दौरान नौवाखानी हुई। और तमाम नोहा खा जैसे सुहैल ज़ैदी,कौशर रिर्जवी, सरवर हूसैन ने अपना नोहा पेश किया। जूलूस के दौरान भारी संख्या में जायरीनों ने शिरकत किया।