मेरठ: भावनपुर से ट्यूशन जाते समय लापता हुए 6 छात्र हरिद्वार से बरामद, बिना बताए कांवड़ लेने गए थे, पुलिस ने परिजनों को सौंपा
Meerut, Meerut | Jul 31, 2026 मेरठ से राहत भरी खबर सामने आई है। जयभीम नगर के ज्ञानकुंज कॉलोनी से लापता हुए छहों छात्र सुरक्षित मिल गए हैं। मेरठ पुलिस ने हरिद्वार पुलिस के साथ मिलकर बच्चों की लोकेशन ट्रेस की और परिजनों की उनसे वीडियो कॉल पर बात भी कराई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि सभी बच्चे एक साथ कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार गए थे। अब पुलिस उन्हें सकुशल वापस लाने की कार्रवाई में जुटी