राठ: मुस्करा की गल्ला मंडी के पास सड़क हादसे में तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवकों की हुई मौत, परिवारों में शोक की लहर
Rath, Hamirpur | Jun 24, 2026 राठ क्षेत्र के मुस्करा थाना अंतर्गत गल्ला मंडी के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अपने आगे चल रही टैक्टर ट्रॉली से टकराकर जा घुसी। जिससे हुए हादसे में बाइक में सवार दो युवकों में एक युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई तथा दूसरे युवक की उरई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।