भुतही थाना पुलिस ने नए वर्ष को लेकर चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। सिंहवाहिनी पंचायत के जानकी नगर स्थित नागेंद्र महतो के घर पर छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। इस दौरान कुल 79 बोतल अंग्रेजी शराब एवं 115 बोतल नेपाली सौंफी शराब बरामद की गई है।