मंगलनगर प्यासी गली में कबाड़ दुकान में एनकेजे आरपीएफ थाने की टीम ने शनिवार को छापेमार कार्यवाही की गई जहां कबाड़ दुकान से बड़ी मात्रा में रेलवे का लोहा होने की शंका जताई जांच के बाद 6 टन से अधिक लोहा रेलवे का पाया गया। इस संबंध में आज सोमवार शाम 4:20 मिनट पर आरपीएफ थाना प्रभारी महेश चंद मीना ने जानकारी दी । तीन कबाड़ियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।