बेहट: गंगोह तीतरो रोड पर 30 बीघा गेहूं की फसल में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ी मौके पर
गंगोह मे तीतरो रोड पर किसान के खेत में अचानक भीषण आग लगने से इलाके मेंअफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते करीब 30 बीघा फसल जलकर राख हो गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा l आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया, वहीं सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची