ब्यावरा: आगामी त्यौहारों को देखते हुए ब्यावरा सिटी थाने में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक
Biaora, Rajgarh | Jun 15, 2026 आगामी त्यौहारों को देखते हुए ब्यावरा सिटी थाने में सोमवार को शाम 5:00 बजे करीब शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी मोहर्रम, गुरु पूर्णिमा सहित अन्य त्योहारों को शांति और सद्भाव के साथ मनाए जाने को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान थाना प्रभारी शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य उपस्थित रहे।