नरवर: भाईचारे की मिसाल: नरवर में कुशवाह समाज ने वर्षों पुरानी परंपरा निभाते हुए बनाया ताजिया
गंगा-जमुनी तहज़ीब और सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए नरवर के कुशवाह समाज (पिरियन वालों) ने वर्षों पुरानी परंपरा को कायम रखते हुए इस वर्ष भी मोहर्रम के अवसर पर ताजिया तैयार कराया। समाज के लोगों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ ताजिए के निर्माण में भागीदारी निभाई।