शाजापुर: शाजापुर उपज मंडी में 7,408 क्विंटल आवक, सोयाबीन ₹5950 और सरसों ₹6305 तक बिकी
कृषि उपज मंडी शाजापुर में शुक्रवार को विभिन्न जिंसों की कुल 7,408 क्विंटल आवक दर्ज की गई। मंडी में अनाज और सब्जी दोनों वर्गों में अच्छी आवक देखने को मिली, जिससे बाजार में कीमतों में भी उतार-चढ़ाव रहा।मंडी कर्मचारी अनिल जैन ने 5:00 बजे करीब बताया किअनाज वर्ग में सोयाबीन की 869 क्विंटल आवक रही, जिसका अधिकतम भाव 5,950 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंचा।