बेंगाबाद: बेंगाबाद प्रखंड कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए उमड़ी भीड़, घंटों कतार में खड़े रहे आवेदक।
बेंगाबाद प्रखंड कार्यालय में बुधवार को 11 बजे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में युवक-युवतियां और वाहन चालक आवश्यक दस्तावेजों के साथ कार्यालय पहुंचे। लंबी कतारों में खड़े होकर लोगों ने आवेदन प्रक्रिया पूरी की। भीड़ अधिक होने के कारण कई लोगों को अपनी बारी का लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।