हरदा: मूंग की शत-प्रतिशत खरीदी की मांग पर किसान संघ का मंडी में धरना चौथे दिन भी जारी।
Harda, Harda | Jul 7, 2026 भारतीय किसान संघ के बैनर तले मूंग की शत-प्रतिशत खरीदी की मांग को लेकर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को चौथे दिन भी जारी रहा। किसानों का आरोप है कि धरना शुरू हुए चार दिन बीत जाने के बावजूद शासन-प्रशासन का कोई भी प्रतिनिधि उनकी समस्याएं सुनने धरना स्थल तक नहीं पहुंचा।