उदयपुर: दसई कर्मा देखने जा रहे बाइक सवार दो सगे भाइयों की सालही मोड़ के पास सड़क हादसे में हुई मौत, जांच में जुटी उदयपुर पुलिस
उदयपुर थाना क्षेत्र के सालही मोड़ के पास गुरुवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई।क्षेत्र में शोक का माहौल है।शुक्रवार को पुलिस द्वारा शवों का पीएम करा परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।पुलिस मामले की जांच शुरू कर अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी।मृतकों का नाम धन्ना एवं मन्ना मझवार ग्राम घाट बर्रा निवासी बताया जा रहा है।