अमरोहा: डिडौली में हाइवे पर डीसीएम ने गन्ने की मेली से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, चालक घायल
Amroha, Amroha | Apr 8, 2026 आपको बता दें कि अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र के जोया कस्बे में मंगलवार बुधवार की देर रात एक सड़क हादसा हुआ। दिल्ली से मुरादाबाद जा रही एक डीसीएम ने गन्ने की मेली से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में डीसीएम चालक सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया। सौरभ पुत्र मंशाराम, निवासी हरदोई, ने जोया कस्बे में आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारी।