तिगांव: भूपानी थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर और उसके साथी के खिलाफ धमकी देने को लेकर दर्ज हुआ केस
भूपानी थाना पुलिस ने एक प्रॉपर्टी डीलर और उसके साथी पर धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित अजय प्रसाद ने शिकायत में पुलिस को बताया कि साल 2017 में करीब साढ़े पांच लाख रुपये में विनोद भाटी से उसने 60 वर्ग गज का एक प्लॉट खरीदा था। अब वह उस पर मकान बनाना चाहता है लेकिन प्रॉपटी डीलर अपने साथी के साथ मिलकर प्लॉट पर कब्जा करना चाहता है जिसके लिए पीड़ित को धमकी दी जा रही है।