बिहार: मंत्री श्रवण कुमार ने चक रशलपुर, सिपाह और राणा बिगहा में पानी निकासी का निरीक्षण किया
Bihar, Nalanda | Dec 22, 2024 बिहारशरीफ के सिपाह पुल के समीप रविवार की शाम 4 बजे नदी की उडाही एवं नदी किनारे कच्ची सड़क एवं पार्क निर्माण कराने और चकरसलपुर सिपाह एवं राणा बिगहा गांव के पानी के निकास हेतु मंत्री श्रवण कुमार ने नगर आयुक्त एवं अनुमंडल पदाधिकारी के साथ स्थल का निरीक्षण किया। सिपाह गांव स्थित पंचाने नदी क्षेत्र में ग्रीन सिटी निर्माण को लेकर योजना तैयार करने को कहा।