पूर्णागिरि: महिलाएँ बनें आत्मनिर्भर, उत्तराखण्ड की अगुआ: मुख्यमंत्री धामी
टनकपुर के छीनीगोठ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सशक्त बहना उत्सव में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और पारंपरिक कला, कौशल व उद्यमशीलता को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने मट्ठा निर्माण, ऐंपण कला, सोल्डरिंग, धान कूटने और लौह उत्पाद निर्माण में महिलाओं के साथ भागीदारी की। मुख्यमंत्री ने 'लोकल फॉर वोकल' मंत्र को जन आंदोलन बनाने की प्रेरणा दी।