लखनौर थाना के कछुआ गांव में मारपीट में पिता पुत्र घायल हो गए। कछुआ के हरि ठाकुर ने थाना में शनिवार को केस दर्ज कराकर कहा है कि 5 नवंबर की रात्रि में अपने पुत्र संतोष कुमार ठाकुर के साथ दीप गांव से बढ़ई का काम कर अपने घर वापस आ रहा था। अपने गांव में पहुंचा तो कुछ लड़का रास्ते पर पटाखा फोड़ रहा था।