पुलिस के मुताबिक, रायगढ़ के गौतम साव ने बताया कि उसका भतीजा अमन साव डभरा से खरसिया जा रहा था गोबरा के चौक से पहले पहुंचा था कि गोबरा गांव के पूर्व सरपंच पीली बाई चंद्रा के ट्रैक्टर ड्राइवर ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उसके भतीजे को ठोकर मारकर घायल कर दिया। घायल उसके भतीजे को डभरा से रायगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायल का इलाज चल रहा है।