कैथल: नगर परिषद चेयरपर्सन सुरभी गर्ग ने अम्बेडकर चौक पर बाबा साहब की मूर्ति पर किया माल्यार्पण
नगर परिषद की चेयरपर्सन सुरभि गर्ग एवं भाजपा नेता सुरेश गर्ग नौच ने रविवार को बाबा साहब को याद किया। सुरभि गर्ग ने कहा कि बाबा साहब को संविधान निर्माता कहा जाता है। उन्होंने कैथल के अंबेडकर चौक पर जाकर बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।