कैथल: पुलिस की ऑब्जेक्शन व राजनीति का जोर लगने के बावजूद विकास तंवर ने 13 ट्रैक्टर व 1 कंबाइन को कोर्ट के माध्यम से पुलिस स्टेशन ढाण्ड से छुड़वाया
पुलिस की ऑब्जेक्शन और राजनीति का ज़ोर लगने के बावजूद विकास तंवर ने पुलिस द्वारा ज़ब्त किए गए 13 ट्रैक्टर और 1 कम्बाइन को कोर्ट के माध्यम से आज पुलिस स्टेशन ढाण्ड से छुड़वा लिया। किसानों ने इन्हीं ट्रैक्टरों व कम्बाइन के साथ पुलिस स्टेशन से अडानी तक मार्च निकाला व अडानी साइलो के सामने मण्डी बन्द, अडानी बन्द के नारे लगाए।