कैथल: श्री खाटू श्याम व सालासर सेवा ट्रस्ट की बैठक अंबाला रोड स्थित होटल में हुई, निशुल्क बस यात्रा को लेकर हुई चर्चा
श्री खाटू श्याम सालासर सेवार्थ चैरिटेबल ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक अंबाला रोड पर सिल्वर प्लेटर होटल में संपन्न हुई । बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के प्रधान श्री धर्मवीर केमिस्ट ने की। बैठक में ट्रस्ट द्वारा चलाई जा रही स्वर्गीय शमशेर सिंह सुरजेवाला की स्मृति में प्रतिमाह निशुल्क बस यात्रा के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।