लोहरदगा: सेरेंगहातू में महिला ने गलती से कीटनाशक का सेवन किया, समय पर अस्पताल पहुंचने से बची जान
लोहरदगा थाना क्षेत्र के सेरेंगहातू निवासी 50 वर्षीय वीरसमुनी देवी सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे उस समय बीमार पड़ गईं जब उन्होंने अज्ञानतावश गेहूं के पास रखा हुआ कीटनाशक खा लिया। जानकारी के अनुसार कीटनाशक गेहूं के साथ रखा था, जिसे भ्रम में महिला ने खाना समझकर सेवन कर लिया। सेवन के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन तुरंत उन्हें लोहरदगा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।