लोहरदगा: स्कूल से लौट रहे छात्र का अपहरण कर तीन युवकों ने पीटा, पुलिस से न्याय की गुहार
लोहरदगा शहरी क्षेत्र के अप्पर बाजार स्थित राजकीय चुन्नीलाल उच्च विद्यालय से पढ़ाई कर घर लौट रहा छात्र इंजमाम अंसारी को सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे थाना रोड बालिका स्कूल के निकट से तीन युवकों ने बलपूर्वक अगवा कर लिया। शहर के बड़ा तालाब के निकट स्थित बुचन गली ले जाकर छात्र इजमाम अंसारी की गंभीर पिटाई करने लगे।