भारत सरकार के सामाजिक न्याय मंत्रालय ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण राष्ट्रीय पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 बताई है। इच्छुक व्यक्ति और संस्थाएं राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह पुरस्कार दिव्यांगजनों के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया जाता है।