डुंडा: उत्तरकाशी में जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र का अपर जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र ने उत्तरकाशी के जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र का औचक निरीक्षण कर सीसीटीवी, मौसम और नदी जलस्तर की मॉनिटरिंग की समीक्षा की। बारिश और भूस्खलन को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्गों की बहाली और संवेदनशील मार्गों की सतत निगरानी पर जोर दिया गया।