बैरिया: चकिया डेरा पर ट्रैक्टर की चपेट में आई बाइक, दो लोग गंभीर रूप से घायल, एक को जिला अस्पताल किया गया रेफर
बैरिया रेवती मार्ग पर चकिया डेरा के पास आज बुधवार को 2 बजे के लगभग ट्रैक्टर के चपेट में आई बाइक, बाइक सवार अरविंद कुमार 35 वर्ष तथा प्रियांशु 14 वर्ष निवासी खानपुर डुमरिया गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से घायल अरविंद कुमार को जिला अस्पताल के