चंदिया: सड़क हादसे में घायल की मदद को रुका मंत्री का काफिला, अस्पताल पहुंचाया, लेकिन नहीं बच सकी जान
Chandia, Umaria | Jun 18, 2026 उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री नगर सिंह चौहान ने भोपाल जाते समय सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद कर मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। बड़वारा और चंदिया के बीच नेशनल हाईवे-43 पर एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला।घायल की पहचान चंदिया निवासी परमेश्वर दुबे के रूप में हुई। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने परमेश्वर दुबे को मृत घोषित कर दिया