पूसा: वैनी इलाके में इंजीनियर अतुल सुभाष की मौत से मातम छाया
समस्तीपुर जिले के वैनी इलाके के रहने वाले इंजीनियर मृतक अतुल सुभाष के चचेरे भाई बजरंग अग्रवाल ने बुधवार शाम 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि उनका भाई बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्य कर रहे थे ।2019 में उत्तर प्रदेश के जौनपुर के निकिता सिंघानिया के साथ उनकी शादी हुई थी। पत्नी के प्रताड़ना के कारण उनके भाई ने आत्महत्या कर लिया है।