दुधि: म्योरपुर में दो बाइकों की टक्कर में चार लोग घायल, तीन को किया गया रेफर
म्योरपुर थाना क्षेत्र म्योरपुर -लीलासी मार्ग पर शनिवार की शाम करीब छह बजे सुपाचुंआ गांव के समीप भुक्कू पहरी के समीप दो बाइकों की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।एक बाइक पर जयंत निवासी राजू कुमार पुत्र जंगबहादुर व 36 वर्षीय सुनील पुत्र रामप्रीत सवार थे। दोनों बाइक से सुपांचुंआ गांव जा रहे थे।