पन्ना: जमीन के लिए खून हुआ पानी: पन्ना में कलयुगी बेटे-बहू ने बुजुर्ग पिता को लाठियों से पीटकर किया लहूलुहान!
Panna, Panna | Jul 6, 2026 पन्ना के अमानगंज में जमीनी विवाद में कलयुगी बेटे-बहू ने पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। ग्राम पुरवा में बुजुर्ग लल्लू पटेल पर लाठी-डंडों से वार कर उनका हाथ तोड़ दिया गया। आरोपियों ने रिपोर्ट दर्ज कराने जाते वक्त गला घोंटने की कोशिश भी की। इस खूनी संघर्ष का वीडियो वायरल होने के बाद, पीड़ित परिवार ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।