कटकमसांडी: कृष्णा यादव राह बाबा पूजा में शामिल हुए, इसे धरोहर बताया
चंदवारा प्रखंड अंतर्गत उरवां पंचायत के उरवां टोला में पासवान समाज द्वारा आयोजित भगवान राजा राह बाबा पूजा के कलश यात्रा कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रत्याशी कृष्णा यादव शामिल हुए। उन्होंने कहा कि राह बाबा की पूजा पासवान समाज की एक महत्वपूर्ण धरोहर है। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य महादेव राम, मुखिया मनोज पासवान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।